फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवैल की मोटर का करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत कस्बा बांसी में खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चलाते समय करंट लगने से महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र के कस्बा बांसी के मोहल्ला खिरकन निवासी राजकुमारी (38) पत्नी भगवानदास कुशवाहा शनिवार को सुबह करीब पांच बजे खेत पर गई थी। वहां उसका छह वर्षीय बेटा सुंदर भी था। सुबह करीब नौ बजे राजकुमारी जब खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चलाने के लिए गईं तो वहां मोटर में आ रहे करंट की चपेट में आने से तड़पते हुए बेसुध हो गई। कुछ दूर पर खड़े बेटे ने यह देखा तो दौड़ते हुए घर जा पहुंचा और चिल्लाते हुए उसने अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और मोटर के तार हटाते हुए महिला को उठाया, लेकिन वह अचेत हो गई। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के देवर गरीब दास ने बताया कि उसकी भाभी ने खेत पर ककड़ी व मक्का की फसल बोई थी इसी के चलते उसने ट्यूबवेल की मोटर चलाई थी और अचानक से हादसा घटित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें