फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सांप ने महिला को डसा, दो घंटे झाड़-फूंक में झुलसे रहे परिजन, मौत

Wed, 27 Sep 2023 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में कटी रखी उड़द की फसल को कर रही थी एकत्रित
विज्ञापन

थाना महरौनी के खिरिया लटकनजू में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत में कटी रखी उड़द की फसल को एकत्रित करते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दो घंटे तक झाड़-फूंक कराई। लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी बेटीबाई (52) पत्नी आशाराम सोमवार की दोपहर अपने खेत पर कटी पड़ी उड़द की फसल को एकत्रित कर रही थीं। उसके साथ परिजन भी फसल एकत्रित करने में जुटे थे। शाम को बेटीबाई के पैर में सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुत्र मुकेश व गांव के लोग ग्राम पड़वां झाड़-फूंक कराने के लिए बेटी बाई को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करीब दो घंटे झाड़-फूंक कराने के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ और हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में बेटीबाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें