संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बंधक बनाकर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली पुलिस ने नवंबर में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए मारपीट करने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बंधक बनाए गए लल्लू चौबे को सकुशल बरामद किया था और आरोपी अखिलेश अहिरवार, सतेंद्र सिंह, किरन उर्फ क्रांति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अंजू उर्फ मंजू यादव निवासी ग्राम अठौथना खोडन थाना रक्सा, जिला झांसी वांछित चल रही थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी मंजू को ललितपुर बाईपास पर चंदेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रमेश चंद्र मिश्रा, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक रंजना वर्मा मौजूद रहे। ्