फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से फसलें खेतों में बिछीं, नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुुुलवारा (ललितपुर)। क्षेत्र में आए दिन हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढा दी हैं। शुक्रवार को कस्बा बार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम बारिश हुई, इससे खेतों में खड़ी रबी की फसलों को भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की-हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं, दोपहर के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। इससे गेहूं एवं जौ की फसलों में ज्यादा क्षति पहुंची है। आसमान से हुई बारिश के कारण फसलेें खेतों में गिर गईं।जिससे उसमें नुकसान की संभावना जताइ जा रही है, साथ ही सरसों की फसलेें भी खराब होनेे की आशंका है। उधर, किसानों का कहना है कि बारिश उनके लिए आफत साबित हो रही है। बारिश से उनकी फसलों में नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही जो कुछ फसलें कटना प्रारम्भ हो चुकी हैं, वे भी खराब हो जाएंगी। अभी बादल छाए हुए हैं, जिसने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। अगर दोबारा बारिश होती है तो किसानों को फसलों में भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें