फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महायोजना लागू होने से नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार वाले इलाकों की बदलेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के विस्तार में 1953 हेक्टेयर भूमि नगर पालिका में हुई है शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद का वर्ष 2016 में विस्तार हुआ था। इसमें आसपास के ग्रामीण इलाकों की 1953 हेक्टेयर भूमि काे शामिल किया गया था। शहरी विकास महायोजना 2011 में यह भूभाग शामिल न होने के कारण नगर पालिका इसे विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार नहीं कर पाया। ऐसे में जब महायोजना 2031 लागू हो चुकी थी। अब नगर पालिका इसके विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करेगा।
वर्ष 2016 में नगर पालिका विस्तार के दौरान आसपास के ग्रामीण इलाकों की भूमि जैसे मसौरा कलां, पनारी, रामनगर, सेवनी, मसौराखुर्द, जुगपुरा, सिवनी, चंदेरा, सिलगन ग्राम पंचायतों की भूमि को शामिल किया गया था। लेकिन नौ साल बाद भी इस बढ़े हुए भू-भाग में नगर पालिका ने कार्य नहीं किया है। अब महायोजना 2031 लागू होने से विकास की उम्मीद जागी है। नगर पालिका यहां पर शहरी इलाका विकसित करने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

अभी तक महायोजना विचाराधीन होने के कारण पालिका कार्ययोजना तैयार नहीं कर पा रही थी। अब नई महायोजना में निर्धारित हरित भूमि पर पार्क, खेल मैदान व अन्य जनसुविधा मुहैया कराई जाएंगी। वहीं, दूसरी ओर इस विस्तार में करीब 200 हेक्टेयर भूमि ग्रामसभा की पालिका को मिली है। इस भूमि का भी उपयोग किया जा रहा है। नये बोर्ड का गठन हो गया है। जल्द ही कार्य धरातल पर दिखाई देगा। बताते चलें कि प्रशासक समय पर कुछ कार्ययोजना तैयार की गई थी, लेकिन आचार संहिता लग जाने के कारण इस पर कार्य पूरा नहीं हो सका। अब उम्मीद जगी है कि इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भूमि विस्तार में हुई शामिल
गांव - रकबा (हेक्टेयर में)
मसौरा कलां- 38.250
पनारी - 139.573
रामनगर - 67.520
सेवनी - 498.588
मसौरा खुर्द- 38.038
जुगपुरा - 109.707
सिवनी - 1059.873
चंदेरा - 6.156
सिलगन - 5.353

वर्जन
महायोजना के अनुसार शहरी क्षेत्र के विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अब अध्यक्ष चयन हो गया है। जल्द ही कार्ययोजना धरातल पर दिखाई देगी। - मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें