फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ निकाली जवारों की शोभायात्रा

Thu, 22 Oct 2015 12:33 AM IST
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन (ललितपुर)। कस्बा जाखलौन में नवरात्र पर्व पर बोए गए जवारों की शोभायात्रा श्रद्धा व भक्ति के साथ निकाली गई। नवमीं को तालाब जाकर जवारों का विधिविधान के साथ विसर्जन कर दिया गया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुए तालाब तक पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर जवारों का पूजन किया गया। जवारे प्राचीन तालाब पर एकत्रित हुए और विधिविधान पूर्वक विसर्जन किए गए। ग्रामीणों ने जवारे विसर्जित कर दुर्गा मां से कृषि योग्य बरसात की प्रार्थना की। वहीं, देवी पंडालों में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। साथ ही कन्या भोज हुए। शोभायात्रा में गिन्नी राजा, अरविंद रजक, कैलाश नांगल, मनोहर अहिरवार, महेंद्र यादव, रामसिंह कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, हरनाम यादव, पुष्पेंद्र अहिरवार, संतोष अहिरवार, जगदीश अहिरवार, सुरेश अहिरवार, सुनील, भरत दुबे, रामसेवक, अक्षय अहिरवार, दीपचंद्र, रुपेश, छोटेलाल आदि मौजूद रहे। 
जवारों की शोभायात्रा निकालीदेवरान (ललितपुर)। ग्राम देवरान में नवरात्र के अवसर अंतिम दिन जवारों की शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष 11 दिवाले (जवारे) बोए गए और आठ स्थानों पर देवी पंडालों में मां की झांकियां स्थापित की गईं, जिनका नौ दिनों तक ग्रामीणों द्वारा विधिविधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। बुधवार को नौ दिन पूर्ण होने पर जवारों की शोभायात्रा निकाली गई। जवारों को गांव के प्राचीन देवी मंदिर ले जाया गया, जहां जवारों का पूजन कर मंदिर परिसर में रख दिया गया। यहां तालाब अथवा पानी की अन्य कोई सुविधा नहीं होने के कारण जवारों को देवी मंदिर में रखकर पूर्णाहूति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें