फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर नहीं होने से ट्रांसफार्मर बदलने में हो रही देरी

Sun, 14 Jun 2015 12:27 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग के खराब ट्रांसफार्मर बदलना एक चुनौती बन गया है। खराब ट्रांसफार्मर बदलने का ठेका इस बार अब तक नहीं होने से विभाग को ही यह कार्य कराना पड़ रहा है। इस कारण ट्रांसफार्मर फुंकने पर बदलने की प्रक्रिया में देरी होने से उपभोक्ताओं को ही परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



विद्युत विभाग द्वारा शहर में स्थित 66 व 33 केवीए के तीन सब स्टेशनों के अंतर्गत 193 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से घरेलू, कॉमर्शियल व औद्योगिक इकाइयों को बिजली आपूर्ति देकर रोशन किया जाता है। ओवरलोड या फाल्ट के चलते खराब होने की स्थिति में ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य विभाग द्वारा कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराया जाता है। शहर में अब तक एक संस्था द्वारा 10, 25, 63 व 100 केवीए के ट्रांसफार्मर और अन्य संस्था द्वारा 250, 400 केवीए व अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जा रहा था।


मार्च माह में टेंडर समाप्त होने के बाद एक माह पूर्व शहर के लिये 250 व 400 केवीए के ट्रांसफार्मर बदलने का टेंडर तो विभाग द्वारा एक संस्था को कर दिया गया, लेकिन इससे कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का टेंडर अब तक नहीं हो सका है। इस कारण फाल्ट सुधारने के साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी लाइनमैन से लिया जा रहा है। यही वजह है कि शहर में जले व खराब ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन



हालांकि, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे गंभीरता से लिया जा रहा है और ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के आधार पर शीघ्र बदलने का प्रयास विभाग की प्राथमिकता होती है। साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने के लिये टेंडर प्रक्रिया भी शीघ्र होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

बॉक्स -
24 घंटे में फुंके 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर
ललितपुर। शहर में फीडर नंबर एक के अंतर्गत पीताम्बरा अस्पताल के पास बृहस्पतिवार की शाम फुंका 63 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह विभाग द्वारा बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। अभी मात्र चार घंटे ही गुजरे कि स्थापित किया गया नया ट्रांसफार्मर भी फुंक गया, जिसके चलते विभाग द्वारा शाम चार बजे तक फिर से नया ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें