फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी निकले विजय जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेेंसिंग दूर-दूर तक नजर नहीं आई। इसके लिए प्रतिबंध के बाद भी जीते हुए प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाले। इतना ही नहीं, गांवों में दावतें हुईं। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की दृष्टि से ये स्थिति आने वाले दिनों में बड़े खतरे की ओर संकेत कर रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह शुरू हुई थी, जो सोमवार तक जारी रही। मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। इनमें से तमाम लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं था। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर-दूर तक नजर नहीं आई। लोग आपस में सट कर घंटों परिणाम की प्रतीक्षा में बैठे रहे। मतगणना केंद्र के भीतर से प्रत्याशी के आगे चलने या जीतने की सूचना बाहर आते ही नारेबाजी का दौर खूब चला। चुनाव में जीत हासिल कर मतगणना केंद्र से बाहर आने वाले प्रत्याशियों को समर्थक घेर लेते थे। हार-मालाओं से उनका अभिवादन करते थे। नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में गांवों के लिए रवाना होते थे। गांवों में भी चुनाव जीतकर आने वाले नए प्रधानजी के स्वागत में खूब भीड़ उमड़ी। किसी ने हार पहनाया तो किसी ने गले लगाया। कोविड प्रोटोकल कहीं नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें