फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये लेकर चली गई बहू

विज्ञापन
note - फोटो : note
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया। नाराहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर से सोने, चांदी के आभूषण एवं 50 हजार रुपये नकद लेकर चली गई। परिवार का आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ गई है। परिवार ने थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

नाराहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने नाराहट थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार को घर के सब लोग खेत में बुवाई करवाने गए थे। उनके बड़े बेटे की बहू घर पर अकेली थी। शाम को सात बजे वह लोग खेत से घर आए तो दरवाजे खुले थे और पांच वर्ष का बच्चा सो रहा था लेकिन बहू घर में नहीं थी। अलमारी के दरवाजे खुले थे और समान बिखरा हुआ था। उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, छह तोला सोना, दो किलोग्राम चांदी के गहने भी गायब थे। आरोप है कि एक वर्ष पहले भी बहू ने इस तरह की हरकत की थी लेकिन तब वह नाकाम हो गई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर उसने बहू को ढूंढकर लाने, सोने, चांदी के जेवर और नकदी बरामद कराए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष नाराहट श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें