फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या

विज्ञापन
बानपुर पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा में बीते 15 अगस्त के दिन नहर के पास झांड़ियों में चादर से लिपटा कई दिन पुराना शव मिला था। इस मामले में एसओजी व बानपुर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि इसमें शामिल एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा में नहर के पास झाड़ियों में बीते 15 अगस्त को कई दिन पुराना एक शव चादर में लिपटा मिला था जो सड़ गया था। उसके हाथ पैर बिजली के तारों से बंधे हुए थे। यह सब संकेत हत्या करके शव झाड़ियों में फेंकने की ओर इशारा कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शव की शिनाख्त कर हत्या का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक डा.बृजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर केशवनाथ की देखरेख में एसओजी, सर्विलांस और थाना बानपुर पुलिस को लगाया गया। टीमों द्वारा छानबीन करने पर पता चला कि थाना कोतवाली के ग्राम जिजयावन निवासी अवतार यादव 11 अगस्त को घर से मथुरा जाने के लिए निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। शव के पास से बरामद चादर को अवतार यादव के परिजनों को दिखाए जाने पर उनके द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई। इसके बाद टीम द्वारा अवतार यादव की हत्या करने वालों का पता लगाने के लिए पड़ताल की गई और संदिग्धों से पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया गया कि ग्राम मिर्चवारा निवासी कल्याण का मृतक अवतार की पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसके चलते मृतक की पत्नी सुखदेवी व कल्याण ने मिर्चवारा निवासी एक अन्य व्यक्ति मोहन कुशवाहा के साथ मिलकर अवतार की 11 अगस्त की रात में खेतों में स्थित घर में सोते समय बिजली के तारों से गला घोंटकर हत्या कर दी और मोहन कुशवाहा द्वारा हल्के की बोलेरो में रखकर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को चादर में लपेटकर मृतक के घर से दूर ले जाकर ग्राम खिरिया छतारा में नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। इस मामले में बीते रोज दो सितंबर को मृतक अवतार की पत्नी सुखदेवी उर्फ अंजना निवासी जिजयावन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अब बृहस्पतिवार को हत्या में शामिल कल्याण उर्फ हल्के कुशवाहा को सुबह चार बजे ग्राम मसौरा तिराहा के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बोलेरो लेकर अपने साथी मोहन कुशवाहा का इंतजार कर रहा था। हत्या में शामिल मोहन कुशवाहा निवासी मिर्चवारा फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। एसओजी और बानपुर पुलिस टीम ने घटना में शामिल बोलेरा गाड़ी संख्या यूपी94एफ-4284 एवं गला दबाने में प्रयुक्त किया गया बिजली का तार बरामद किया है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीमों में थानाध्यक्ष बानपुर राजकुमार यादव, एसओजी प्रभारी राजबाबू यादव, सर्विलांस प्रभारी गुलाम हुसैन, चौकी प्रभारी कचनौंदा कृष्ण कुमार के अलावा उपनिरीक्षक दयाशंकर के अलावा एसओजी टीम के धर्मेंद्र कुमार, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, जायद अली, अमित पाठक, मनमोहन, इमरान साबरी, रजनीश चौहान, रविंद्र पताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें