ललितपुर। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपनी पुत्रवधू का आचरण खराब होने व कई लोगों के साथ अवैध संबंध होने के साथ पुत्र को तेजाब पिलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र की पत्नी आए दिन गाली-गलौज करती है। उसकी पुत्रवधू का आचरण खराब है और कई लोगों से अवैध संबंध हैं। 16 अगस्त की रात को जब उसका पुत्र घर पर था। तभी पुत्रवधू ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके पुत्र को तेजाब पिला दी। जिससे उसके पुत्र की हालत बिगड़ गई। वह लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। लेकिन यहां भी हालत में सुधार न होने पर ग्वालियर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।