फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा आया तो कांजी हाउस क्यों नहीं बनाया

Tue, 28 Mar 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांजी हाउस - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में कांजी हाउस बनाने के लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार ने नगर पालिका के खाते में 1.74 करोड़ रुपये भेजे थे। इसके बाद भी नगर पालिका ने कांजी हाउस नहीं बनाया है। इससे नाराज गोसेवकों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कांजी हाउस बनाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष व डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा संचालित गो सेवा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांजी हाउस की मांगा को लेकर क्रमिक आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में क्रमिक धरना प्रदर्शन दिया और अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि 29 सितंबर 2016 को उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पालिका क्षेत्र में कांजी हाउस का निर्माण कराने के लिए 3.49 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। लागत के सापेक्ष 50 प्रतिशत धनराशि 1.74 करोड़ रुपए नगर पालिका के खाते में भेजे जा चुके हैं। छह माह बीतने के बाद भी अब तक नगर पालिका द्वारा कांजी हाउस का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंशों को उनका ठिकाना नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं। 
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जल्द से जल्द कांजी हाउस का निर्माण कराया जाए। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुनील पटैरिया, प्रशांत शुक्ला, करीम पप्पू राईन, उवेश खान, कपिल मिश्रा, रामप्रताप सिंह, देवेंद्र साहू, नीरज गंगेले, रत्नेश तिवारी, अनुराग सिंह, मुकेश कामरा, पंकज नायक, महेंद्र कुमार सिंघई, अवतार यादव, दीपक त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, रामकुमार पुरोहित, अशीष हुण्डैत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें