बानपुर/ललितपुर। मूसलाधार बारिश से घर में भरे पानी को पंप से निकालते समय करंट लगने से युवक अचेत हो गया। परिजन उसे एमपी के टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिछले तीन दिनों तक बारिश से कस्बा बानपुर के बड़ी चिरौल मोहल्ला निवासी गोविंददास कुशवाहा के घर में पानी भर गया था। सोमवार को गोविंददास का पुत्र पुष्पेंद्र (20) मोटर से पानी निकाल रहा था। इसी बीच उसे करंट लग गया। परिजन उसे समीपवर्ती एमपी के टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर गए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।