गीता जयंती साढ़े आठ घंटे, मालवा चार घंटे की देरी से आई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके चलते, मंगलवार को कई ट्रेन घंटों देरी से आईं। ट्रेन के इंतजार में कुछ यात्रियों ने ढोल मजीरा के साथ भजन शुरू कर दिया। इससे स्टेशन का माहौल ही धार्मिक हो गया।
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अप रूट की अधिकांश ट्रेनें चार से पांच घंटे या इससे भी अधिक समय तक विलंब से आईं। मंगलवार की देर शाम आने वाली कई ट्रेन भी घंटों देरी से आईं। प्लेटफार्म संख्या दो पर कुछ साधु संत यात्री भी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। ट्रेनें लेट हो गईं तो वह प्लेटफार्म पर बैठकर ही भजन गाने लगे। संगीतमय धार्मिक भजन सुनने के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे अन्य यात्रियों ने भी लुत्फ उठाया।
अप रूट की गीता जयंती मंगलवार को तड़के 3:45 बजे के स्थान पर साढ़े आठ घंटे तक विलंब से दोपहर साढ़े 12 बजे आई। पुष्पक एक्सप्रेस तड़के 4:08 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब रही। मालवा एक्सप्रेस तड़के 4-21 बजे के स्थान पर पांच घंटे लेट रही। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5:56 बजे के स्थान पर सवा पांच घंटे विलंब हो गई।