फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पिकअप का चालान कटा तो टावर पर चढ़ा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पपीते से भरी पिकअप का चालान कटने पर चालक एआरटीओ कार्यालय के वायरलेस टावर पर चढ़ गया। यह देख अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। गाड़ी छोड़ने के आश्वासन पर चालक उतर आया।
इंदौर से एक पिकअप में पपीता भरकर आ रहा था। मंगलवार सुबह गल्ला मंडी के पास यात्री कर अधिकारी ने ओवरलोड में पिकअप का 26 हजार का चालान कर दिया। तीन टन ओवरलोड होने के आरोप में पिकअप को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। चालक दिनभर परिवहन विभाग के कार्यालय का चक्कर काटता रहा और अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन अधिकारी नहीं पसीजे। बुधवार सुबह कार्यालय खुला तो चालक छत पर लगे वायरलेस के टावर पर दिखाई दिया। कार्यालय के अंदर से गेट बंद कर कर्मी व कुछ अधिकारी छत पर पहुंचे और चालक को समझाया। उसे गाड़ी छोड़ने का आश्वासन दिया, इसके बाद वह नीचे उतरा। अफसरों ने गाड़ी छोड़ दी।
विज्ञापन

इंदौर निवासी चालक नरेंद्र ने बताया कि वह इंदौर से ललितपुर पपीता लेकर आया था। मंडी में गेट पर रोकर ओवरलोड में 26 हजार रुपये का चालान कर दिया। उसने कहा कि चालान कर दिया कोई बात नहीं, लेकिन गाड़ी बंद कर देने से वह पैसा कैसे से कमाता। किसी तरह दिन-रात चलाकर किस्त भर रहा हूं। दिनभर कार्यालय में चक्कर काटा, लेकिन किसी ने नहीं सुना।
विज्ञापन

रातभर रहा कार्यालय के छत पर : चालक ने बताया कि परेशान होकर शाम को कार्यालय की बाउंड्री के ऊपर से अंदर आ गया था। पीछे से छत पर आ गया। रातभर छत पर रुका था। इसके बाद वायरलेस टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें