फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भीषण गर्मी पड़ी तो बिजली व्यवस्था हो गई धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रांसफार्मर ओवरलोड होते ही टूट रहे तार, बार-बार हो रही मशीनों की ट्रिपिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विद्युत विभाग के अधिकारी उपकेंद्रों से लेकर ट्रांसफार्मरों के मरम्मत के नाम पर आए दिन काम कराते रहे, लेकिन जब गर्मी पड़ी तो सारी व्यवस्था धड़ाम हो गई। शहर के अधिकांश मोहल्लों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होते ही कही तार टूटने लगे, तो कहीं ट्रांसफार्मरों की केबल में आग लग गई। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने मई माह में गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन, नझाई बाजार विद्युत सब स्टेशन, बाईपास विद्युत सब स्टेशन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सब स्टेशनों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों, वीसीबी मशीनों, 33 केवी लाइनों की मरम्मत का कार्य कराया। इस दौरान तीन से पांच घंटे तक फीडरों का शटडाउन लिया गया, ताकि जून माह में उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिल सके, इसके बाद भी बिजली व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। शहर के कई मोहल्लों में चार दिनों से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

0000
इन इलाकों में हुए फाल्ट
आजाद चौक और महावीर प्याऊ के पास ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर और खंभों पर फेस टूट गए। ओवरलोड होने से घंटाघर फीडर की बिजली की हर पंद्रह से आधे घंटे में आवाजाही होती रही। घंटाघर फीडर के मोहल्ला नारायणपुरा में देर रात को एक ट्रांसफार्मर से ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जो अगले दिन सुबह आ सकी। वहीं, आजाद चौक की बिजली भी देर रात के बाद सुचारू की जा सकी। जबकि कटरा बाजार की बिजली भी फेस टूटने के चलते घंटों तक छकाती रही। इसी प्रकार तालाबपुरा फीडर के अंतर्गत तालाबपुरा में रात्रि में लगभग आठ बजे एक ट्रांसफार्मर की केबल व उपकरणों में आग लगने से ब्लास्ट हो गया। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कराई। शहर के फीडर संख्या पांच के अंतर्गत राजपूत कॉलोनी और रिसाला मंदिर के पास बृहस्पतिवार की रात लगभग दो बजे तार टूट गया था। जिससे रात भर बिजली ठप रही। वहीं, शहर केे मोहल्ला गोविंदनगर, बाहुबलि, नेहरू महाविद्यालय के पास आौर नहर के पास भी ट्रांसफार्मर और खंभों पर फेस टूटने के मामले सामने आए, जिससे रात भर मोहल्ले के लोगों को बिजली समस्या के चलते परेशान होना पड़ा।

तीन बार लगी केबल में आग, रात भर ठप रही बिजली
शहर के मोहल्ला आजादपुरा में देहरे मंदिर के पास बृहस्पतिवार की रात को लगभग आठ बजे बिजली केबल में आग लग गई, सूचना पर बिजली टीम ने मौके पर केबल को ठीक कर दिया। इसके बाद लगभग साढ़े नौ बजे फिर से केबल में आग लग गई, तब भी सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर केबल को सुधार दिया। कुछ ही देर बाद लगभग 10.20 बजे फिर से केबल में आग लग गई, जिस पर मोहल्ले की बिजली बंद हो गई, लेकिन फिर रात भर कोई नहीं आया। अगले दिन शुक्रवार को दोपहर में बारह बजे के बाद केबल को सुधारकर बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।

बिजली समस्या से परेशान लोग पहुंचे नझाई उपकेंद्र, किया हंगामा
बिजली समस्या से परेशान घंटाघर फीडर से जुड़े काफी संख्या में लोग बृहस्पतिवार की रात में नझाई बाजार उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली को लेकर काफी देर तक हंगामा करने लगे। यह देख विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को बुला लिया। जानकारी मिलने पर अन्य विद्युत अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

00000000
गर्मी में लोड बढ़ने के कारण कुछ जगह फाॅल्ट होने से सप्लाई बाधित रही, फाॅल्ट को सही कराकर सप्लाई बहाल कर दी गई। उपभोक्ता बिजली की खपत कम करें, जिससे लोड कम हो जाएगा। -संजय सागर, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें