फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंडी में 400 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरे गेहूं के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गल्ला मंडी में गेहूं की बंपर आवक के बाद इसकी कीमत में भारी गिरावट आई है। 15 दिनों में ही 400 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं के दाम कम हुए हैं।
इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। किसान अपनी उपज लेकर गल्ला मंडी में पहुंच रहे हैं। लगभग 15 दिन पहले गल्ला मंडी में गेहूं की कीमत 2750 रुपये प्रति क्विंटल तक थी, लेकिन जैसे-जैसे आवक बढ़ती गई, गेहूं के दाम में गिरावट होती रही। मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात बॉर्डर के पास मंडियों में एक दिन में एक-एक लाख क्विंटल गेहूं की आवक का भी असर इसके दामों पर पड़ा है। 15 दिनों में ही 400 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं के दामों में गिरावट आई है।
28 मार्च को गेहूं के दाम 2350 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। इसके बाद मंडी 29 मार्च से एक अप्रैल तक बंद रही। अब चार दिन बाद आज बुधवार को गल्ला मंडी खुलने पर बंपर आवक की संभावना है।
विज्ञापन

00000
एमपी के जिलों में बढ़ी गेहूं की आवक
15 दिनों से जिले की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के जनपदों की मंडी में 50 हजार क्विंटल तक गेहूं की आवक रोजाना हो रही है। जबकि, मध्य प्रदेश के रतलाम, इंदौर की सीमा से लगे गुजरात और राजस्थान के जिलाें की मंडियों में डेढ़ महीने से गेहूं की बंपर आवक हो रही है। गेहूं के दाम गिरने का यह भी एक कारण माना जा रहा है। अब गल्ला मंडी खुलने पर गेहूं की बंपर आवक होने पर दामों में और भी गिरावट होने की संभावना है। गल्ला व्यापारी अशोक जैन अनौरा ने बताया कि 15 दिनों में गेहूं की अच्छी आवक हुई। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात सीमा के जिलों में भी बंपर आवक होने से गेहूं के दामों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन



नामी कंपनियों ने व्यापारियों से खरीदा एक लाख क्विंटल तक गेहूं

गल्ला मंडी में नया गेहूं आने के बाद नामी कंपनियों ने व्यापारियों से खरीदारी शुरू कर दी है। दो नामी कंपनियों द्वारा ही व्यापारियों से लगभग एक लाख क्विंटल तक गेहूं खरीदने की बात कही जा रही है, जो जल्द कंपनियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें