फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईटेंशन लाइन टूटने से खेत में गेहूं की फसल जली, मजदूर बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवारा। कस्बा बार में मंगलवार को एक खेत में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, गनीमत रही कि फसल काट रहे मजदूरों ने दौड़कर अपनी जान बचा ली।
मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 11 हजार केवीए की हाईटेंशन विद्युत लाइन अचानक टूटकर खेत में गिर गई। तार गिरते ही खाता संख्या 470, आराजी संख्या 2479 में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी। घटना के समय खेत में कई मजदूर फसल की कटाई कर रहे थे। अचानक तार गिरने से खेत में चिंगारी उठी और आग भड़क गई। मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत खेत से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में कमला देवी, हरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह एवं बृजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से गेहूं की फसल बोई थी। आग लगने से फसल को नुकसान पहुंचा है, हालांकि नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें