फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी बिरधा क्रय केंद्र की जांच

Mon, 24 Apr 2017 12:34 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिरधा क्रय केंद्र में अनियमितताओं की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। डीएम के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है। बताते चलें कि अनियमितताओं की शिकायत पर एक दिन पूर्व क्रय केंद्र को पाली एसडीएम द्वारा खाद्य विपणन अधिकारी की मौजूदगी में सीज कर दिया गया गया था।
विज्ञापन



क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है। जनपद में गेहूं खरीद के लिए 85 स्वीकृत केंद्रों के सापेक्ष अब तक कुल 74 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें अकेले पीसीएफ के ही 61 क्रय केंद्र हैं। क्रय केंद्रों पर इस बार गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था भी लागू की गई है। इसके बाद भी क्रय केंद्रों पर अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। खरीद के निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, बिजली, पानी की अव्यवस्थाएं, ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कंप्यूटर आदि न होने, क्रय केंद्रों से गेहूं उठान समय से न होने के कारण खरीद प्रभावित होने जैसी तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। इसी प्रकार गत दो दिन पूर्व बिरधा बाईपास स्थित आरएफसी के क्रय पर अनियमितता की शिकायतें जिलाधिकारी से भी की गईं।


साथ ही क्रय केंद्र पर राशन के गेहूं खरीदने का मामला भी सामने आया। जिस पर डीएम के निर्देश पर शनिवार की देर शाम को एसडीएम पाली और जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बिरधा में आरएफसी के उक्त क्रय केंद्र पर औचक छापामार कार्रवाई की, जिस पर क्रय केंद्र की गोदाम में राशन का गेहूं होने की संभावना पर उक्त क्रय केंद्र को सीज कर दिया गया था और इसकी जानकारी डीएम को दी गई। डीएम द्वारा रविवार को उक्त क्रय केंद्र पर घालमेल की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो सील किए गए क्रय केंद्र को खोलकर खरीद के इस मामले की गहनता से जांच करेगी। इस कमेटी में बीडीओ बिरधा, एसडीएम पाली और पूर्ति निरीक्षक के सप्लाई इंस्पैक्टर शामिल रहेंगे। बताया गया है कि यहां हजारों क्विंटल राशन की दुकान से खरीदा गया गेहूं हो सकता है। उक्त कमेटी की जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो क्रय केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई होना तय है।            
विज्ञापन

           
बिरधा क्रय केंद्र में गेहूं खरीद के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसमें एसडीएम पाली, बीडीओ बिरधा और सप्लाई इंस्पेक्टर शामिल हैं। जांच कमेटी द्वारा शीघ्र ही जांच की जाकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।            
-संजय श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।       

बॉक्स      
18,412 मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीद      
ललितपुर। जनपद में स्थापित 74 क्रय केंद्रों पर एक लाख 35 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 21 दिनों में कुल 18 हजार 412 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जबकि पिछले वर्ष 21 दिनों में गेहूं खरीद कुल सात हजार 93 मीट्रिक टन ही हुई थी, जो लगभग ढाई गुना कम थी। इसमें भी अकेले पीसीएफ के 61 क्रय केंद्रों पर ही 13 हजार 535 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है। जबकि खाद्य विभाग द्वारा 1359 मीट्रिक टन खरीद की गई है। राजकीय कल्याण निगम द्वारा 680 मीट्रिक टन और नैफेड द्वारा 639 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 2046 मीट्रिक टन गेहूं खरीद गई है। इस प्रकार अब तक कुल 13.63 फीसदी गेहूं खरीद क्रय केंद्रों पर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें