फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गेहूं की घटी आवक, सहालग की तैयारियों में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गल्ला मंडी में तीन दिन से आवक कम चल रही है। बृहस्पतिवार को भी मंडी में पिछले दिनों की अपेक्षा आवक काफी कम रही। पिछले सप्ताह में जहां बीस हजार क्विंटल से अधिक आवक हो रही थी, वहीं बृहस्पतिवार को भी गेहूं की दस हजार क्विटंल तक आवक रही।
गल्ला मंडी में मार्च के मध्य से रबी की फसल की कटाई के बाद गेहूं की आवक तेज हो गई थी। कभी आठ हजार तो कभी 12 हजार क्विंटल आवक एक दिन में रही। जबकि, मार्च के अंत तक तो मंडी में गेहूं की आवक 35 हजार क्विंटल एक दिन में भी हुई। इस प्रकार पूरे मार्च में मंडी में कुल आवक तीन लाख 47 हजार क्विंटल तक रही। इसके बाद अप्रैल में गेहूं की आवक भी ठीक रही। कभी 22 हजार तो कभी 24 हजार क्विंटल तक आवक रही।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी मंडी में गेहूं की आवक 17 से बीस हजार क्विंटल तक रही, लेकिन इस सप्ताह गेहूं की आवक में काफी अंतर आया है। तीन दिनों से 15 से 17 हजार क्विंटल तक आवक हो रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को गल्ला मंडी में गेहूं की दस हजार क्विंटल तक ही आवक रही। बताया जा रहा है कि इस माह सहालग का सीजन चल रहा है, जिसके चलते ग्रामीण परिवारों में या फिर रिश्तेदारी में शादियों की तैयारियों में जुटे हैं। गर्मी भी बहुत पड़ रही है, जिसके चलते किसान अभी मंडी में कम पहुंच रहे हैं। अप्रैल के अंत तक और भी आवक होने की संभावना है।
विज्ञापन


गेहूं 2350 तो हरी मटर नौ हजार तक बिकी
गल्ला मंडी में गेहूं का भाव बृहस्पतिवार को 2350 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जबकि, हरी मटर छह हजार से नौ हजार रुपये प्रति क्विंटल, सफेद मटर का भाव 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 5800 से 5900 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों भी छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें