फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा गांव, जिला कर रहा सोनू सिंह का इंतजार, कब पसीजेंगे अफसर, मंत्री

विज्ञापन
ग्राम सतवांसा सोनू सिंह के घर लौटने का इंतजार करते परिवार के सदस्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर/मड़ावरा। पाकिस्तान की जेलों में तेरह साल काटने और यातनाएं सहकर वतन लौटे सोनू की याद में उसकी मां व परिजन पल - पल भावुक हो रहे हैं। परिजनों के साथ समूचे गांव व जिला को सोनू सिंह का इंतजार है। मां हर पल भगवान से प्रार्थना कर रही है कि जल्द वह अपने बेटे से मिल सके। इन सब पर अफसरों की लेटलतीफी और लचर प्रक्रिया भारी पड़ रही है। अमृतसर से सोनू की वापसी नहीं होने से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। पूरा जिला सोनू की घर वापसी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सतवांसा निवासी सोनू सिंह (35) पाकिस्तान से अपने वतन में अमृृतसर एक महीने पहले पहुंच गया, लेकिन घर वापसी के लिए उसे कागजी प्रक्रिया ने उलझा दिया है। अमृतसर में सोनू अपने माता- पिता से मिलने के लिए छटपटा रहा है। गांव में उसके परिजन अपने लाल के लिए पलक पांवड़े बिछाकर इंतजार कर रहे हैं।
अपने लाल के बारे में बातें करते- करते मां कई बार भावुक हो जाती है। उसके आंसू बहने लगते हैं। गांव वाले भी सुबह, दोपहर व शाम को उसके घर पहुंचकर सोनू के आने की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बारे में पूछ रहे हैं। भाई, बहन व अन्य परिजन सोनू के घर आने के इंतजार में तैयारियों में जुटे हैं और उसके खाने के शौक के बारे में बातें करते हैं उसके पड़ोसी व पूरा गांव सोनू के घर वापसी पर उसके स्वागत की तैयारियों की प्लानिंग कर रहे हैं। गांव वालों ने बताया कि पटाखे फोड़ेंगे। लेकिन, जिला प्रशासन की लेटलतीफी से गांववासी हैरान हैं कि पाकिस्तान ने सोनू सिंह की भारतीय नागरिकता स्वीकार कर उसे भारत अपने वतन वापस भेज दिया, लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक सोनू की अमृतसर से घर वापसी के लिए कोई प्रक्रिया नहीं की।
विज्ञापन

--------------
13 साल पहले जब बेटा सोनू घर से निकल गया तो उम्मीद थी कि एक दिन वह लौटेगा जरूर। जब कई सालों तक नहीं मिला, तो सभी आस खो चुके थे, लेकिन मुझे फिर भी हर पल लगता था कि वह कहीं भी हो एक न एक दिन तो जरूर आएगा। सोनू के पिता जब अमृतसर में बेटे से मिलकर लौटे और सोनू को पाकिस्तान में मारने- पीटने और प्रताड़ित करने के बारे में बताया तो ऐसा लगा कि मेरा तो कलेजा ही फट जाएगा। लेकिन, उसके वापस लौटने की बहुत खुशी है। अब सोनू को देखने के लिए आंखें तरस रही हैं।
- शीला देवी, सोनू सिंह की मां।
सोनू की वापसी के लिए अधिकारियों से मिल रहे हैं। एसडीएम साहब ने बृहस्पतिवार को सुबह बुलवाया था। उन्होंने कहा है कि कागज तैयार कर दिए हैं, जल्द ही सोनू की वापसी कराई जायेगी।
- रोशन सिंह, सोनू के पिता।
----------------
पूरा गांव सोनू के लौटने का इंतजार कर रहा है, लेकिन उसका आना सरकारी अमले पर ही निर्भर है। उम्मीद है कि सोनू जल्दी गांव लौटेगा। सोनू के आने पर पूरे गांव में जश्न मनाया जाएगा।
- जगत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य।
-----------------
सोनू के जल्द ही घर वापसी के लिए सभी प्रयास में लगे हुए हैं। अखबार में सोनू की वापसी को लेकर रोज खबरें प्रकाशित हो रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनके परिवार का सदस्य उनके बीच में होगा।
विज्ञापन

- संतोष सिंह, सोनू के चाचा।
---------
पाकिस्तान से अमृतसर लौटे सोनू सिंह की वापसी के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सोनू की वापसी हो सकेगी।
- सत्यपाल सिंह, उपजिलाधिकारी मड़ावरा।

ग्राम सतवांसा में सोनू की माँ शीला देवी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें