फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद बंद होने से गेहूं क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
कल्यानपुरा साधन सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कल्यानपुरा साधन सहकारी समिति के गेहूं खरीद केंद्र पर खरीद ठप होने से परिसर में सन्नाटा पसरा है। कांग्रेेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों का गेहूं जल्द से जल्द खरीदे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों को फसल का वाजिब दाम मिले, इसके लिए शासन ने गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए बनाए गए खरीद केंद्रों से गेहूं की उठान नहीं हो पा रही है, जिससे जगह भर जाने के कारण गेहूं की खरीद ठप पड़ गई है। किसान अपना गेहूं बेचने के लिए आते हैं, लेकिन सहकारी समिति पर गेहूं खरीदने से मना कर दिया जाता है। इस पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने नाराजी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस सरकार के दौरान लघु कृषि उपज मंडियो का निर्माण कराया गया था, लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा है। यदि उनका उपयोग होता तो हजारों टन अनाज सुरक्षित रखा जा सकता है। शीघ्र ही क्षेत्रीय मंडियों को चालू किया जाना आवश्यक है, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है।
उधर, कल्यानपुरा साधन सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश यादव कहा कि गेहूं रखने के लिए गोदाम में जगह नहीं है। गेहूं की क्रय केंद्र से सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण और अधिक गेहूं खरीदने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें