- गूगल मीटिंग में एसपी ने दिए थानेदारों, चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वाहन चेकिंग करने के दौरान सभी थानेदार, यातायात प्रभारी बॉडी वार्न कैमरा पहनकर चेकिंग करें। यह निर्देश एसपी ने मंगलवार को जिले के सभी सीओ, थानेदाराें, चौकी प्रभारी और यातायात प्रभारी के साथ की गूगल मीटिंग के दौरान दिए।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए। इसके साथ लंबित विवेचना, जांच प्रार्थनापत्र, जनसुनवाई प्रार्थनापत्रों के निस्तारण करने को कहा। नवरात्र त्याेहार को लेकर एंटी रोमियो टीम, मिशन-शक्ति टीम अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित पंडालों, मंदिर, स्कूल, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रतिदिन जाकर आवश्यक कार्रवाई करें। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी को वाहनों पर जाति, काली फिल्म, बत्ती, हूटर लगाने वाले वाहनों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।