मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद की होनहार छात्रा मुस्कान राठौर को एक दिन का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया। इस अवसर पर मुस्कान राठौर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कुर्सी संभाली और दिनभर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
कार्यभार संभालते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा तथा अपराध नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला थानों की भूमिका की जानकारी भी प्राप्त की। एसपी बनीं मुस्कान राठौर ने कहा कि मिशन शक्ति बालिकाओं को आत्मविश्वास देने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने का एक प्रभावी प्रयास है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया और कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सरकार द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत होनहार छात्रा मुस्कान को एक दिन का एसपी बनाया गया है। इनके द्वारा आज फरियादियों से बात की गई और उनके प्रार्थना पत्र लिए गए। इस पहल का उद्देश्य बेटियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।