फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा: बृजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा (ललितपुर)। कस्बा बार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन करके विजयदशमी उत्सव एवं संघ का 95वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें विवेकानंद शाखा के स्वयं सेवकों और पदाधिकारियों ने शस्त्र पूजन किया और शक्ति को बढ़ाने का संकल्प लिया। संघ के सह जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख बृजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की संगठन शक्ति ही सभी समस्याओं से निजात दिला सकती है। यही भारत राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने में सक्षम है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसलिए इसदिन को धूमधाम से मनाकर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से अवगत कराने का प्रयास करते रहना चाहिए। शास्त्र में तो हम सदैव से श्रेष्ठ रहे हैं, अब शस्त्र में भी हमें सशक्त होना होगा। विजयदशमी को शस्त्र पूजा के रूप में मनाने के पीछे उद्देश्य भी यही है कि हमें सामूहिक रूप से शक्ति की उपासना करते हुए भारत मां को उसका परम वैभवशाली स्वरूप देने का संकल्प लेना है।
अध्यक्षता पुरुषोत्तम मिश्र ने की। इस मौके पर खंड कार्यवाह अवधेश गोस्वामी, खंड बौद्धिक प्रमुख रामप्रकाश मोदी, सह खंड कार्यवाह कपिल गुप्ता, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख हरिशंकर पटैरिया, खंड संपर्क प्रमुख पुरुषोत्तम नामदेव, पंकज यादव, शिक्षक आकाश चतुर्वेदी, जानकी प्रसाद साहू, सचिन सोनी, ओमप्रकाश, नरेश यादव समेत अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
मड़ावरा। कस्बा के श्रीशाला जी मंदिर पर राष्ट्रीय बजरंग दल मड़ावरा द्वारा जिला मंत्री रामजी तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को शस्त्रपूजन किया गया। इस मौके पर लखन तिवारी, रविंद्र शर्मा, अनुराग तिवारी, राघवेंद्र सदर, प्रियंक खरे, लखन झा, पेटू, सेन, दीपू कुशबाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें