फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के विकास व रोजगार के लिए बड़ी योजनाएं लाएंगे : चंद्रपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय सहकारी संघ के निर्वाचन में पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बुधवार को शहर में बुंदेली गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुंदेली गौरव सम्मान समारोह में पूर्व सांसद ने कहा कि वह सहकारिता के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से अपने क्षेत्र के आम किसान तक एवं लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आने वाले समय में सहकारिता के माध्यम से सरकार से सहयोग लेकर क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए किसी बड़ी योजना के भी क्रियान्वयन का पूरा प्रयास करेंगे। बुंदेली सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि उन्हें आज जो सम्मान मिला है, वह किसी भी पद प्रतिष्ठा पर रहें या न रहें, अपने क्षेत्र के एक एक व्यक्ति के लिए उनका समर्पण सदैव रहेगा। सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय सहकारी संघ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अशोक कुमार पटैरिया, इंद्रपाल सिंह यादव, अजय तोमर, गंधर्व सिंह राजपूत, आल्हाप्रसाद निरंजन, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष काशीराम कुशवाहा, डॉ.पूरन सिंह निरंजन, अधिवक्ता नेमी चंद जैन, गिरधारी यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें