फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के अधिकारों की लड़ाई में हैं उनके साथ : रमा निरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएलसी ने प्रधानों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकास भवन में एमएलसी रमा निरंजन ने प्रधानों के साथ बैठक का आयोजन कियाद्य। जिसमें जनपदस्तर के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान प्रधानों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिसे मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने बताया कि उनकी झूठी शिकायतें जिला मुख्यालय पर की जाती हैं। जिसकी जांच के नाम पर प्रधानों का शोषण किया जाता है, साथ ही झूठी शिकायत पाई जाने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिस पर सीडीओ ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कोई ग्राम प्रधान की शिकायत करता है तो उससे शपथपत्र लिया जाता है, इसके बाद ही जांच टीम का गठन किया जाता है। अगर प्रधान जाएं तो झूठी शिकायत होने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के पत्र दें, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में ली जाएगी। ग्राम प्रधानों ने जलजीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों के निर्माण की बात उठाई, जिस पर उन्होंने कहा कि जब तक सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता है। प्रधान पेयजल योजना को हैंडओवर न करें। एमएलसी ने कहा कि प्रधान के अधिकारों के लिए हम उनके साथ खड़े हैं, जहां पर उनकी जरूरत हो, वह उन्हें बुला सकते हैं। इस दौरान प्रधान संगठन मंडल अध्यक्ष प्रदीप टांडा, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष अनुपम चौबे, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, आरपी निरंजन व अतुल निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें