फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिनों से ठप्प है जल आपूर्ति, लोग पीने के पानी को भी हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी में लाखों की लागत से पानी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन की सुविधा होने के बाद भी कई लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं, कई मुहल्लों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते नगरवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महरौनी के नाराहट मार्ग स्थित हेमर वाली गली सहित अनेक मुहल्लों में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। नाराहट रोड हेमर वाली में रहने वाले लोगों का कहना है कि मुहल्ले में पंद्रह दिनों से जल आपूर्ति बाधित है। कई बार संस्थान को इस संबंध में शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। मुहल्ले वालों ने महरौनी के जल संस्थान के जेई पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति के लिए दो टंकीं हैं, जिन्हें भरने के लिए तीन ट्यूबवेल भी हैं, जोकि दो ट्यूबवेल शैदपुर फीडर में आते हैं और एक महरौनी फीडर में है। इन ट्यूबवेल से टंकी भरने के लिए 16 से 18 घंटे बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन सिर्फ 7 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिस कारण पानी की टंकी नहीं भर पाती है। जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मुहल्ले में पानी की समस्या आए दिन बनी रहती है। बावजूद भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। खामियाजा हम मुहल्लावासियों को भुगतना पड़ रहा है। - अजय पटेल
नाराहट रोड विद्या मंदिर के पास हेमर वाली गली में रहने वाले लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। मुहल्ले में पानी की टंकी से बहुत कम पानी आता है, जिससे सभी परेशान है। - मुकेश रावत
नाराहट रोड पर तो पानी की किल्लत हमेशा बनी रहती है, यहां जिम्मेदारों को कोई मतलब नहीं होता है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। - बबीता झा
पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। पानी के बिना सब कुुछ अधूरा है, शीघ्र ही जल आपूर्ति सुचारु कराई जाए। - गौरव कौशिक
विद्युत सप्लाई नहीं मिलने के कारण पानी की टंकी नहीं भर पाती हैं। टंकी भरने के लिए कम से कम 16 से 18 घंटे बिजली चाहिए, लेकिन कुल 7 घंटे ही मिल रही है। जिस कारण पानी की समस्या नगर में बनी रहती है। - अभिलेष कुमार, जेई जलसंस्थान ईकाई महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें