ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को लगातार पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जिम्मेदार अफसर इस मौसम में भी पेयजल आपूर्ति के मामले में गर्मी जैसा अहसास करा रहे हैं। शनिवार को सुबह लोगों ने नलों के आने का इंतजार किया। नौ बजे तक न आने पर बर्तन लेकर हैंडपंपों की ओर रूख कर गए।
पेयजल आपूर्ति के नाम पर शहर के लोअर जोन के कुछ मोहल्लावासी कनेक्शन के बाद भी पानी न मिलने से ठगा सा महससू कर रहे हैं। यहां पर मोहल्ला विष्णुपुुरा, पठापुरा और रैदासपुरा, खिरकापुरा, नारायणपुरा, श्रद्घानंदपुरा आदि में वर्षों से आपूर्ति ठप बनी हुई है। जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता के चलते इस मौसम में भी गर्मी का अहसास करा रहे हैं।
शनिवार को मोहल्ला विष्णुपुुरा, पठापुरा और रैदासपुरा, खिरकापुरा, नारायणपुरा, श्रद्घानंदपुरा में लोग सुबह से बर्तन लेकर नलों से पानी आने का इंतजार किया। काफी देर बाद भी नलों से आपूर्ति तो दूर पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। जिसके बाद लोग उदासीन होकर हैंडपंपों पर बर्तन लेकर पहुंचे। देखते ही देखते हैंडपंप पर पानी भरने वालों की भीड़ जुट गई। धूप निकलने के बाद लोगों को पानी जुटाना तक मुश्किल हो गया। वहीं मोहल्ला चौबयाना, कटरा बाजार मोहल्लों में आपूर्ति सीमित रही। यहां पर नलों से पानी आना शुरू हुआ तो घरों में रखे बर्तनों को खाली कर साफ किए, कुछ ही समय बाद आपूर्ति बंद हो गई। लोग पर्याप्त मात्रा में पानी तक नहीं जुटा सके। कई लोग बर्तन लेकर हैंडपंपों पर पहुंचे।
---
गर्मी में तो मोहल्ला में पानी मिलना मुश्किल हो जाता है, सर्दी व बारिश में पानी मिलने की उम्मीद रहती है। अब तो सर्दी में आपूर्ति नहीं हो रही है। - अनिकेत रजक
---
मोहल्ला में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। आपूर्ति न होने से हैंडपंप सहारा बने हुए हैं। अधिक भीड़ होने से पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है।
- रोहित
---
शुरूआती दौर में जब कनेक्शन लिया तो लगा कि अब पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपूर्ति न होने से नल शोपीस साबित हो रहे हैं।
- कल्लू
---
शहर में पेयजल आपूर्ति जर्जर बनी हुई है। यहां पर सर्दी के मौसम में भी आपूर्ति न होने से गर्मी जैसा अहसास कराया जा रहा है।
- आकाश
---
शहर के लोअर जोन के कुछ मोहल्लों में पेजयल आपूर्ति बाधित रही। कहीं कम आपूर्ति हुई है। इस पर कर्मचारियेें को भेजकर ठीक कराई जाएगी।
- राहुल सिंह
अवर अभियंता, जल संस्थान।
साइकिल पर पानी के डिव्वे ले जाता युवक- फोटो : LALITPUR