फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने से बिगड़ी शहर की पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरने को लगी भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार की शाम से जनपद की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे जल संस्थान की मोटर नहीं चल सकी, टंकियों में पानी कम होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या किसी से छिपी नहीं है। गर्मी का मौसम आते ही पेयजल आपूर्ति पर संकट छाने लगता है। कभी मोटर जलने, कभी लो वोल्टेज, कभी बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्या से पानी की आपूर्ति गहरा जाती है। शहरवासियों को चिलचिलाती धूप में हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ता है। रविवार की शाम को बीएचईएल के पास मेनलाइन का टावर टूटने से रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे जल संस्थान की मोटर नहीं चल सकी। टंकियों में पानी नहीं पहुंचने से आपूर्ति बाधित हो गई।
सोमवार को सुबह चार बजे बिजली मिलने से कम पानी ही टंकियों में भर पाया, इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह शहर के लोअर जोन में मोहल्ला चौबयाना, पठापुरा, चिरौलपुरा, सरदारपुरा, विष्णुपुरा, रैदासपुरा आदि मोहल्लों में नल नहीं आए। वहीं, अपर जोन में मोहल्ला नेहरुनगर, नई बस्ती, गांधीनगर, चांदमारी आदि मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच सका। सुबह से ही लोग हैंडपंपों पर अपने बर्तन लेकर बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

----------
निचले मोहल्लों में ही पहुंचा पानी
बिजली के अभाव में टंकियों में पर्याप्त पानी नहीं भर पाया है। इससे पानी की कम आपूर्ति हुई। तालपुरा, नदीपुरा, समेत निचले इलाकों के मोहल्लों में ही पानी पहुंच सका। शेष मोहल्लेवासियों को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार की शाम से ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे मोटर नहीं चल सकी और टंकी में पर्याप्त पानी नहीं भर सका। सोमवार को पर्याप्त बिजली मिली है। अब सुचारु रुप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें