फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू नगर के बाशिंदों को पेयजल समस्या से नहीं मिल रहा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर वासियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले गंदे पानी की समस्या रही। जल संस्थान ने किसी तरह इसका निराकरण किया तो शुक्रवार की रात को एक मोटर खराब हो गई। इससे आपूर्ति कम प्रेशर के साथ हुई।
विज्ञापन

नेहरू नगर मोहल्ला के लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को भी स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। यहां के लोग पिछले आठ दिन से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गत दिवस रेलवे अस्पताल के पीछे मां कात्यायनी माता मंदिर के पास जलापूर्ति को शुद्ध करने के लिए पाइपलाइन खोली थी। शनिवार को इससे पानी के साथ बड़ी मात्रा में कचरा बाहर निकल गया। नलों से पहले कीचड़ भरा गंदा पानी आया, उसके बाद में थोड़ा साफ पानी आया। हालांकि, पानी का प्रेशर कम था, इससे कहीं पानी 10 मिनट तो कहीं 15 मिनट आया। मजबूरन, लोगों को हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा। शौकत अली, राजेश कुमार, मूलचंद साहू, देवेंद्र राय का कहना है कि जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय निरंजन व जल संस्थान के अवर अभियंता राहुल कुमार ने चोक पाइपलाइन की सफाई करा दी है। जिन गलियों में नलों से पानी नही पहुंच रहा था, शनिवार को अब उन गलियों में पानी पहुंचना आरंभ हो गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि एक, दो दिन में शुद्ध पानी मिलने लगेगा। हालांकि, शुरुआती आपूर्ति में गंदा पानी आया लेकिन बाद में साफ आने लगा।
------
नेहरू नगर में दो मोटर से जलापूर्ति की जाती है। इनमें से एक मोटर खराब हो गई थी, जिसकी जगह दूसरी मोटर लगाई गई है। रविवार को जलापूर्ति सामान्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें