फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत का दर्जा मिलने में कितना समय लेगा, अभी तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/ ललितपुर। मड़ावरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर तेजी से विकास हो सकेगा। लेकिन, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि नगर पंचायत में कौन - कौन से गांव शामिल किए जाएंगे और नगर पंचायत का दर्जा मिलने में कितना समय लगेगा।
विज्ञापन

मड़ावरा क्षेत्र पंचायत ने मड़ावरा और ग्राम रनगांव को शामिल कर मड़ावरा को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव पिछले वर्ष जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा गया था। लेकिन, कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते हैं। ग्राम साढूमल के कुछ लोगों ने पिछले दिनों नगर पंचायत में शामिल होने से इंकार कर दिया था। अब गांव के कुछ लोगों ने प्रस्तावित मड़ावरा नगर पंचायत में शामिल करने की मांग की।
ग्राम साढूमल को नगर पंचायत मड़ावरा से जोड़ने से गांव के विकास में तेजी आएगी, परंतु गांव के कुछ व्यक्ति अपनी राजनीति के लिए ग्रामीणों को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन

-राजू गोस्वामी, ग्राम साढूूमल
गांव के 80 फीसदी ग्रामीण नगर पंचायत मड़ावरा में शामिल होने के पक्ष में हैं। नगर पंचायत होने से साफ - सफाई, नाली-सड़क, स्ट्रीट लाइट समेत तमाम सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
- महेेश चंद्र बरौलिया
नगर पंचायत में शामिल होना, उनके गांव के हित में नहीं है। नगर पंचायत में शामिल किए जाने से लोगों को हाउस टैक्स, जलकर समेत तमाम टैक्स देने पड़ेंगे।
- जानकी अहिरवार
मड़ावरा और साढूमल के बीच कोई अंतर नहीं बचा है। गल्ला मंडी, पेट्रोल पंप समेत तमाम दुकानें दोनों गांवों को आपस में जोड़ चुकी हैं।
- इंजीनियर नसीर खान
तहसील मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए क्षेत्र पंचायत द्वारा पारित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि नगर पंचायत के परिसीमन में कौन-कौन से गांव शामिल किए जाएंगे।
- एसपी सिंह
एसडीएम, मड़ावरा
मतदाता सूची में नाम जुड़वा लें
मड़ावरा। तहसील मड़ावरा के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़ावरा की बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़ने व हटाने का कार्य चल रहा है, जो लोग सूची में शामिल होने से रह गए हैं, उनका नाम सूची में जुड़वा लें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत, भोले राजा, मंडल अध्यक्ष लखन तिवारी, अरविंद राव, सुखपाल, मुकेश पाल, हरपाल सिंह, नारायण सिंह भीकमपुर, हरिराम अहिरवार, राघवेंद्र सदर, रोहित नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें