फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंच, पुर्चे कसने में जुटा जल संस्थान महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जल संस्थान को व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कमियों को दूर करना शुरू कर दिया है। इसके तहत नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति पर ध्यान दिया जा रहा है। जहां कसाई मंडी की टंकी का वॉल्व बदला गया है। वहीं, माताटीला बांध के जल स्तर कम होने के कारण उत्पन्न हुई बाधा को समाप्त कर दिया गया है। वहीं, बांसी पेयजल योजना ग्रामीण में काम किया गया है।
विज्ञापन

जल संस्थान पर आम जन मानस के साथ प्रशासन का दबाव बढ़ गया है। इस कारण संस्थान के अफसर कमियां में सुधार करने जुटे हैं। जहां माताटीला बांध का जल स्तर कम हो गया है। जिस कारण यहां कच्चा पानी उठाने में दिक्कत खड़ी हो गई थी। इसे दूर करने के लिए यहां पाइप बढ़ाए गए हैं, जिससे कि गहराई से कच्चा पानी शोधन के लिए लिया जा सके। इसी प्रकार बांसी पेयजल योजना ग्रामीण जो कि शहजाद नदी पर निर्भर है। यहां भी पानी उठाने में आ रही समस्या का समाधान किया गया है। इसके अलावा कसाई मंडी के वॉल्व में लीकेज होने से पानी का प्रेशर पाइप में नहीं बन पा रहा था, जिससे मोहल्ला चौबयाना, खिरकापुरा, मऊठाना, सरदारपुरा, रावरपुरा, महावीरपुरा में पानी की समस्या बनी हुई थी। विभागीय अफसरों का मानना है कि वॉल्व बदले जाने से आपूर्ति में सुधार होगा। इसी तरह गांधीनगर टंकी का वॉल्व भी बदला गया है। सहायक अभियंता जल संस्थान संजीव कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें