फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन से नहीं मिल रहा पानी, हैंडपंप से भरने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी/सिलावन। जल संस्थान नगर क्षेत्र में एक से डेढ़ घंटा पेयजल सप्लाई का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत वार्ड तीन में देखी जा सकती है। वार्ड के बाशिंदों का कहना है कि महज 10 मिनट पानी की सप्लाई मिल रही है। इसमें भी कई कुछ लोग लाइन में मोटर लगाकर पानी खींचते हैं, जिससे कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त पानी नहीं मिलने से हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सुबह से ही हैंडपंपों पर जमा हो जाते हैं। कई बार पानी भरने के दौरान विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 के अंतर्गत लोहरयाना मोहल्ला आता है। यहां पानी की आपूर्ति जल संस्थान करता है। इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा भी हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। यहां नलों से पानी की आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन महज 10 मिनट ही इसे मोहल्लेवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जितनी सप्लाई आ रही है, उसमें भी कई उपभोक्ता सीधे मोटर लगाकर पानी खींच लेते हैं। इसके चलते ज्यादातर घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे उन्हें बेवजह पानी के लिए एक हैंडपंप से दूसरे हैंडपंप तक भटकना पड़ रहा है। कई बार पानी जल्दी भरने के प्रयास में तू-तू, मैं-मैं की भी नौबत आ जाती है। पाइपलाइन से सीधे मोटर लगाकर पानी खींचने व आपूर्ति समय को बढ़ाने के लिए कई बार जल संस्थान काे अवगत कराया किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
मोटर से पानी खींचने वालों पर हो कार्रवाई
वार्ड संख्या तीन के लोगों का कहना है कि एक तो आपूर्ति कम हो रही है दूसरा लाइन में सीधे मोटर लगाकर पानी खींचने से कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ले वासियों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें