फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में सही करें लीकेज

Tue, 22 Mar 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
पानी का र‌िसाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। सूखा की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर में पानी की बर्बादी न हो, इसके लिए उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर लीकेज सही कराने व खुले नलों में टोंटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में सूखे की स्थित को देखते हुए पानी की बर्बादी को रोकने के लिए डीएम डा. रुपेश कुमार ने सोमवार को आदेश जारी किया। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर शहर में भ्रमण कराकर लीकेज पाइप लाइन को सही कराएं व जिन नलों में टोंटी नहीं लगी हैं, उनमें टोंटी लगवाएं।

बताते चलें कि शहर के विभिन्न स्थानों में विभिन्न स्थानों पर कहीं बड़ी पाइप लाइन तो कहीं छोटी पाइप लाइन लीकेज हो रही है। लीकेज की यह स्थित कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा इन्हें सहीं नहीं कराया जा रहा है। शहर की मलिन बस्तियों व वह मुहल्ले, जहां पानी की समस्या रहती है। वहां के लोग घरों के बाहर लगे नलों में टोंटी नहीं लगाते हैं, ताकि जब पानी आए तो उनको पता चल जाए। लोगों की लापरवाही के चलते प्रतिदिन लाखों लीटर स्वच्छ पेयजल नालियों व सड़कों पर बहता रहता है। मुहल्लों व गलियों में लीकेज पाइप लाइन की सूचना तो स्थानीय लोगों द्वारा जल संस्थान तक पहुंचा दी जाती है, लेकिन सड़कों के किनारे व बिना आबादी वाले क्षेेत्रों में लीकेज पाइप लाइन की सूचना विभाग तक नहीं पहुंच पाती है। इस कारण महीनों तक लीकेज बना रहता है और करोड़ों लीटर कीमती स्वच्छ पेयजल बरबाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि शहर में कहीं भी पाइप लाइन लीकेज हो रही हैं तो उसकी सूचना स्थानीय लोग जल संस्थान को दें, ताकि बहुमूल्य स्वच्छ पेयजल इस तरह बर्बाद न हो।
- डा. रुपेश कुमार
जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें