फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
सड़क पर भरा बारिश का पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। नगर और क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मौसम ने करवट बदली और तेज बरसात हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो गई तथा नगर पंचायत की सफाई की हकीकत की पोल खुल गई। गलियों में नालियों का पानी उफना गया, कई लोगों के दरवाजों पर कीचड़ जमा हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। देखते ही देखते दस बजे बरसात शुरू हो गई। कुछ देर के लिए तेज हवाएं चलीं, लेकिन बरसात नहीं रुकी और करीब एक घंटे तक रुक रुक कर पानी बरसा। इस दौरान हुई तेज बरसात के कारण गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। कुछ किसानों ने फसलें काट ली थीं, वह खेतों में रखी थी। लेकिन बरसात होने के कारण फसलें भीग गईं। पानी से सबसे अधिक नुकसान चना और मसूर की फसल को होने की आशंका है, क्योंकि पानी पड़ जाने के बाद अब जब फसल सूखेगी तो चना और मसूर का दाना फूलकर फट जाएगा और दाना जमीन पर झड़ जाएगा। किसान मिट्ठू लाल ने बताया कि उसे तो अब प्रशासन से ही किसी मदद की उम्मीद है, क्योंकि पानी से बहुत नुकसान हुआ है।
उधर, बरसात से नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर बह गया, जिससे नालियों का कचरा सड़क पर दरवाजों के सामने आ गया और बरसात होने से जगह- जगह कचरे की गंदगी पसर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें