माताटीला के गेटों से गिरता पानी
- फोटो : Samvad
तालबेहट। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, विदिशा, रायसेन के अलावा क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश का प्रभाव अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। जिसके चलते शनिवार को भी माताटीला बांध के 17 गेटों को खोलकर लगभग साठ हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जो सीजन में अभी तक की सबसे अधिक जल निकासी है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और उसके आसपास के जिलों में होने वाली बारिश से बेतवा नदी में जल स्तर बढ़ता है। जिसके चलते बेतवा में जल स्तर बढ़ गया है। जेई अभिनव ने बताया कि राजघाट बांध से पानी की निकासी के बाद माताटीला बांध में भी पानी का स्तर बनाए रखने के लिए बांध के 3 गेटों को चार फीट और 14 गेटों को दो फीट खोल कर लगभग 60 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।