फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान के वसूली शिविर आज से

Mon, 15 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। वित्तीय वर्ष 2015-16 समाप्ति की ओर है। इसे ध्यान में रखते हुए जल संस्थान ने राजस्व वसूली के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया है। शिविर सुबह नौ बजे से दिन में दो बजे तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


शिविर सोमवार से शुरू होंगे। 15 फरवरी को मुहल्ला आजादपुरा पानी की टंकी के पास और नदीपुरा में मुन्ना मिस्त्री की दुकान के पास, 16 को गांधीनगर पुलिस चौकी के पास व तालाबपुरा रामलीला मैदान के पास, 17 को सिविल लाइन गांधी नगर की टाल के पास व महावीरपुरा प्याऊ के पास,

18 को आजादपुरा में बली मुहम्मद की चक्की के पास व वंशीपुरा नाले पर पीपल के पेड़ के पास, 19 को नेहरु नगर टोरिया माता मंदिर के पास व राजाराम मंदिर के पास, 20 को गांधीनगर लिटिल फ्लावर स्कूल के पास व घुसयाना जामा मस्जिद के पास, 21 को आजादपुरा सिविल लाइन गुरुद्वारे के पास व कटरा बाजार नीम के पेड़ के पास, 22 को नेहरू नगर प्राइमरी पाठशाला के पास व चौबयाना शिवालय मंदिर के पास,
विज्ञापन


23 को आजादपुरा देहरे मंदिर के पास व अजीतापुरा चतुर्भुज साहू ट्रांसफार्मर के पास, 24 को सिविल लाइन आकाश होटल के पास व रावतयाना बैंक के पास, 25 को नेहरु नगर टोरिया मंदिर के पास व खिरकापुरा के पास, 26 को आजादपुरा में भरतपुरा हाउस के पास व नदीपुरा में मुन्ना मिस्त्री की दुकान के पास, 27 को गांधीनगर में चंडी माता मंदिर के पास व तालाबपुरा सुधासागर कालेज के पास,

28 फरवरी को गांधीनगर प्राइमरी पाठशाला के पास व बजरिया में राठौर होटल के पास और 29 फरवरी को सिविल लाइन डूढ़ सिंह की टाल के पास व बड़ापुरा में लक्ष्मी की गुमटी के पास आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें