फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे पुल के नीचे भरा पानी, 10 गांवों का रास्ता प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। करीला मार्ग पर रेलवे पुल में जलभराव समस्या बन गया है। पुल के नीचे लगभग दो फीट से अधिक पानी जमा हो गया है। पैदल लोग पानी से होकर निकल रहे हैं तो अधिकांश लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को ज्यादा समस्या हो गई है। 10 गांवों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा तालबेहट से रेलवे स्टेशन मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। साथ ही पुल का भी निर्माण किया जा रहा है। पुल निर्माण के चलते पुराने पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। डायवर्जन मार्ग में अस्थायी पुल बनाकर आवागमन चालू कर दिया था, लेकिन बीते दिनों बारिश होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी थी और डायवर्जन मार्ग कट गया था। लगातार बारिश से मरम्मत न होने के चलते लोग ब्लॉक से आगे हाईवे से होकर चक्कर काटकर स्टेशन पहुंच रहे थे।
लेकिन, अब रेलवे पुल के नीचे जलभराव होने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी हो गई है। पैदल तो लोग पानी से होकर निकल रहे हैं। दो पहिया वाहन भी किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहन व टैक्सी का निकलना मुश्किल हो गया है। अब लोग कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर अन्य मार्ग से जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें