फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लोगों को नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। एक बार फिर माताटीला फिल्टर पंप की मोटर जल जाने के कारण नगर में दो दिन से पानी की आपूर्ति न हो सकी। पानी न मिलने से कई मोहल्लों में लोग परेशान रहे। मजबूरी में लोगों को हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए जाना पड़ा। कई हैंडपंपों पर तो सामाजिक दूरी की बाध्यता तक टूट गई।
विज्ञापन

गर्मी आते ही नगर की लोगों को पानी और बिजली के लिए जूझना पड़ रहा। नगर में कब पानी की आपूर्ति ठप हो जाए इस बात का कोई अंदाजा नहीं है। कभी बिजली संकट, कभी पाइपलाइन का टूटना और कभी पानी का स्तर बांध में घट जाने और आए दिन मोटर जल जाने की बात कहने वाले जल संस्थान के जिम्मेदार कभी भी गर्मियों के लिए कोई योजना नहीं बनाते। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है। पिछले दो सप्ताह से पानी के लिए परेशान लोगों को माताटीला फिल्टर में लगी 40 हॉर्स पावर की मोटर जल जाने के कारण सोमवार को पानी नहीं मिल सका। बारिश में लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों और कुओं का सहारा लेना पड़ा। कई मोहल्लों में तो हैंडपंप खराब होने और कुुएं में जलस्तर नीचे होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
नगर पंचायत के पास जो टैंकर हैं उसमें तीन टैंकर एल वन और एल टू में व एक टैंकर गोशाला में लगा है। अब एक टैंकर से ही नगर में पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार सिंह, ईओ नगर पंचायत तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें