फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डरें नहीं वैक्सीन लगवाएं, कोरोना को हराएं’ टीकाकरण के लिए चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान के तहत मेडिकल टीम द्वारा नाराहट क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। चिकित्सा अधीक्षक मड़ावरा डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व मेडिकल टीम द्वारा 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के नागरिकों से वैक्सीन लगवाए जाने के फायदे बताते हुए टीकाकरण करवाने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि जनपद के सभी टीकाकरण केंद्रों पर नागरिकों, पुलिसकर्मियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। वैक्सीन कोरोना संक्रमण को रोकने में पूरी तरह से कारगर है। कोरोना वैक्सीन के प्रति फैलाई जा रही अफवाह पूरी तरह से मनगढ़ंत है। इस दौरान टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के बारे में भी जानकारी मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को दी गयी। इस दौरान बीपीएम प्रियंक तिवारी, बीसीपीएम जितेन तिवारी, संतोष त्रिपाठी, हेल्थ ऑफिसर टीम आराम सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ गांव में जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें