फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से शहर की लड़खड़ाई जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार की बिजली कटौती में शहर की जलापूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई। शनिवार को सुबह जब आपूर्ति हुई तो केवल पंद्रह से बीस मिनट की रही। इससे लोगों को पीने का ही बमुश्किल पानी मिल पाया। अन्य खर्च के लिए लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा।
विज्ञापन

शहर की जलापूर्ति को सुचारू बनाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी किसी न किसी कारण से आपूर्ति गड़बड़ा जाती है। शनिवार की आपूर्ति पर बिजली की कटौती भारी पड़ी। शुक्रवार को जिले में करीब 3 घंटे की बिजली की कटौती हुई। जिस कारण टंकिया पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाईं। नतीजा यह हुआ कि शनिवार को सुबह की जलापूर्ति लड़खड़ा गई। कहीं 15 मिनट तो कहीं 20 मिनट की जलापूर्ति ही हो पाई। सबसे ज्यादा समस्या मोहल्ला गांधीनगर, नेहरू नगर में देखी गई। यहां के लोगों ने साइकिल पर प्लास्टिक के कुप्पा बांधकर पानी का इंतजाम किया। जिन जगहों पर आसपास हैंडपंप चालू अवस्था में थे, वहां के लोगों ने हाथ में प्लास्टिक के कुप्पा लेकर पानी भरा। मोहल्ला चौबयाना, पुरानी बजरिया, श्रद्घानंदपुरा, नारायणपुरा, मऊठाना, सरदारपुरा में पानी की कम आपूर्ति हुई। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इस दौरान केवल ढलान वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ही पर्याप्त पानी मिल पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर के समय बिजली की कटौती हुई, इससे टंकियों को पूरी क्षमता से नहीं भरा जा सका।
राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें