फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद नगर में गहरा रहा पेयजल संकट

विज्ञापन
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। शहर की पेयजल समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मोहल्ला गोविंद नगर के आधे मुहल्ले में करीब दस दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसके चलते तकरीबन 130 घरों में रहने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल डोडाघाट स्थित स्वच्छ जलाशय क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से पटेल नगर की टंकी पूर्ण क्षमता के साथ नहीं भर पा रही है। इसका विपरीत असर मोहल्ला गोविंद नगर की आपूर्ति पर पड़ रहा है। आधे मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति सुचारु बनी हुई है। वहीं, आधा मोहल्ला अभी भी पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। यहां करीब दस दिनों से पेयजल की आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है। ग्रीन वैली स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई लोगों के लिए उस वक्त और परेशानी बढ़ गई, जब नजदीक के हैंडपंप खराब मिले। खराब हैंडपंप नहीं सुधरने से स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है। उधर, विभागीय अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं। इससे समस्या गंभीर होती जा रही है। मोहल्ला गोविंद नगर के अजय जैन अज्जू, रश्मि जैन, रचना साहू, बती शर्मा, मुन्नी देवी, रामकुमारी, तेजाबाई का कहना है कि दीपावली पर्व पर भी पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। पेयजल की समस्या ऐसी ही बनी रही तो देवउठनी त्योहार भी यूं ही निकल जाएगा। उन्होंने पेयजल की समस्या का तत्काल निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त स्वच्छ जलाशय को उपयोगी बनाने के लिए जल निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होते ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें