फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक व तीन से हुई विशेष सफाई अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। पहले दिन वार्ड नंबर एक व तीन में नालियों की सिल्ट निकासी से लेकर दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना है, इसके अंतर्गत जोन एक के वार्ड नंबर एक एवं तीन नेहरू नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों की सफाई नालियों की सिल्ट की निकासी एवं कचरे का उठान व कीटनाशक दवा का छिड़काव एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अमित पाराशर पर्यवेक्षक अमित कुमार अजय कुमार नवीन जितेंद्र अमित खरे छोटेलाल आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका के ईओ निहालचंद्र व सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें