ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्फ बोर्ड की विस्तृत जानकारी दी गई।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रंगिऋषि ने कहा कि वक्फ बोर्ड के बारे में मुस्लिम लोग भी कम जानते हैं। वक्फ बोर्ड में अमीर मुस्लिम दान करते हैं ताकि गरीब लोगों का भला हो सके, लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। प्रधानमंत्री से जब मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने यह कहा कि इस पर कानून बनाने का काम करो कि अमीर मुस्लिम इसका दुरुपयोग न कर सकें और गरीब मुस्लिमों का भला कर सकें। जबकि मुतवल्ली ज्यादातर अमीर मुस्लिम बनते हैं और उनमें से अधिकतर इसका दुरुपयोग करते थे, इसलिए यह कानून बनाया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत, एमएस ख़ान, श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत परिहार उर्फ मोंटी भैया, जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी, वंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।