फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शादी समारोह में चोरी करने वाला इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो वर्ष पूर्व शादीघर से सोने-चांदी और नकदी रखा हुआ बैग चोरी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। चुराई गई रकम को युवक ने बेच दिया और मिलने वाले रुपयों को ऐशो आराम पर खर्च कर दिया।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी शिवदत्त बिदुआ की पुत्री की शादी समारोह के दौरान बृजवासी गार्डन शादीघर से 18 फरवरी 2024 को सोने-चांदी और नकद रुपया रखा हुआ बैग चोरी हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे और जांच पड़ताल की थी। जिसमें रुद्र निवासी कड़िया थाना बोडा जिला राजगढ मध्य प्रदेश के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना पाया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। सोमवार को कोतवाली में तैनात निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित इनामी आरोपी रुद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाएं करता रहता है। वर्ष 2024 में वह अपने साथी के साथ ललितपुर आया था। यहां पर गल्ला मंडी के पास स्थित विवाहघर में चल रहे शादी समारोह में स्टेज से उसने एक बैग चोरी किया था। जिसमें शादी के जेवरात झुमका, ब्रेसलेट, पायल और करीब 2.50 लाख रुपये थे। जेवरात को उसने अपनी मजबूरी बताकर अलग-अलग लोगो को बेच दिया है और रुपयों को उसने अपने ऐशो-आराम पर खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि चोरी के मामले में वांछित चल रहे इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें