फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षालय का इंतजार अब और नहीं

Thu, 15 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bus stand , lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड पर वर्षों से चली आ रही यात्री प्रतीक्षालय की समस्या से अब बहुत जल्द निजात मिल सकेगी। रक्षा विभाग ने बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय के निर्माण के लिए एनओसी दे दी है। उक्त प्रतीक्षालय का निर्माण स्थानीय सांसद निधि से कराया जा रहा है, लेकिन सेना के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य कार्य को रुकवा दिया गया था, जिसकी वजह से प्रतीक्षालय निर्माण विगत नौ माह से अधर में लटका हुआ था।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर मुहल्ला घुसयाना में स्थित संत करीब दास बस अड्डा को अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का दर्जा प्राप्त है, लेकिन यहां यात्रियों की दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को लंबे समय से टोटा पड़ा हुआ है। इस बसस्टैंड से प्रतिदिन 150  निजी व सरकारी रोडवेज बसों का संचालन होता है। करीब चार हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन बस स्टैंड पर आते-जाते हैं। लेकिन प्रतीक्षालय के अभाव में यात्रियों को वर्षों से परेशानी झेल पड़ती हैं। चाहे वह बरसात के मौसम की मूसलाधार बारिश हो, या फिर आग उगलने वाली कड़ी धूप या फिर शरीर कंपाने वाली कड़ाके की सर्दी हो। यात्रियों को हर स्थिति में परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय बस यूनियन, बस संचालक व समाजसेवी संगठनों द्वारा क्षेत्रीय सांसद उमा भारती से बस स्टैंड पर सुविधाओं से लैस प्रतीक्षालय का निर्माण कराने की मांग की थी।

जिसको गंभीरता में लेते हुए विगत दिसंबर के माह में सांसद उमा भारती ने सांसद निधि की करीब 12 लाख रुपए की लागत से हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल के लिए स्थाई प्याऊ व शौचालय युक्त प्रतीक्षालय का निर्माण कराने की संस्तुति दे दी थी। कार्यदाई संस्था यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट द्वारा निर्माण दिसंबर माह के आखिर में शुरू कर दिया गया था। इस दौरान पेयजल जल प्याऊ का निर्माण तो हो गया था, लेकिन प्रतीक्षालय व शौचालय निर्माण के दौरान सेना के अधिकारियों ने उक्त निर्माण कार्य को बीच में ही रुकवा दिया था और रक्षा विभाग की एनओसी के बाद ही निर्माण कार्य कराने की बात कही थी। बस स्टैंड के जिस भू-भाग पर उक्त प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा था उस भू-खंड पर नगर पालिका का स्वामित्व है।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी के निर्देशन पर नगर पालिका नजूल लिपिक प्रदीप सिंह ने विगत फरवरी माह में स्टेशन कमांडर लेक व्यू केंप तालबेहट को पत्र भेजकर रक्षा विभाग की एनओसी मांगी थी। इस मामले में रक्षा विभाग ने 12 सितंबर को एनओसी जारी कर दी है। अब जल्द की शौचालय युक्त प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो सकेगा और जल्द ही हजारों यात्रियों को प्रतीक्षालय का लाभ मिल सकेगा।

नगर पालिका भूली अपना प्रतीक्षालय
स्थानीय संत कबीरदास बस अड्डा का निर्माण नगर पालिका द्वारा वर्ष 2010 में कराया गया था। आधुनिक बस स्टैंड के नाम पर तत्कालीन बोर्ड ने लाखों रुपये व्यय करके केवल सीमेंट वाले प्लेटफार्म (फर्श) का ही निर्माण कराया है, इसके अलावा नपा द्वारा सुविधाओं का कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था। उस दौरान नपा ने यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से प्रतीक्षालय कार्य पूर्ण नहीं हो सका।

कुछ समय बाद माह जुलाई 2012 में नगर पालिका का नया बोर्ड गठित हुआ, इस बोर्ड ने अपना चार वर्ष का कार्यकाल निकाल दिया है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा अब तक अधूरे पड़े बस स्टैंड व यात्री प्रतीक्षालय की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। लगता है नगर पालिका लाखों रुपये की लागत से बने अधूरे प्रतीक्षालय को भूल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें