फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 341 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील

Fri, 06 Jan 2017 01:02 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस विभाग ने जनपद के 915 पोलिंग बूथों में से 341 को अति संवेदनशील और संवेदनशील माना है। इन बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जिला पुलिस ने चालीस कंपनियां अर्द्ध्र सैनिक बल समेत भारी संख्या में सुरक्षा बल मांगा है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की चुनाव सेल के प्रभारी एएसपी दिनेश सिंह ने बताया कि सभी अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदेय स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रणनीति बनाई जा रही है। यहां विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सदर सीट पर 77 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील व 107 मतदेय स्थलों को संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है। महरौनी विधानसभा में 78 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील व 79 मतदेय स्थलों को संवेदनशील माना गया है। जनपद में कुल 915 मतदेय स्थलों पर वोट डालें जाएंगे।

शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से वारंटियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की जांच, क्रियाशील अपराधियों की चेकिंग, जेल से पैरोल पर छूूटे अपराधियों की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पिछले चुनाव में पंजीकृत हुए मामलों में आरोपी बनाए गए लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन


चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा चालीस कंपनियां अर्द्ध सैनिक बल, पीएसी की तीन कंपनियों के साथ अन्य जनपदों से 15 एसएचओ, 141 एसओ, 218 हेड कांस्टेबल, 2456 कांस्टेबल व 2255 होमगार्ड की मांग की गई है।


कोतवाली क्षेत्र के 65 बूथ अति संवेदनशील
जनपद के 15 थानों द्वारा अपने क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदेय स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र में 37 संवेदनशील व 65 अतिसंवेदनशील, जाखलौन थानाक्षेत्र में संवेदनशील चार व अति संवेदनशील पांच, जखौरा क्षेत्र में 3-3 संवेदनशील व अति संवेदनशील, बालाबेहट में तीन संवेदनशील व चार अति संवेदनशील, मदनपुर में दो-दो संवेदनशील व अति संवेदनशील गिरार व सौजना थानाक्षेत्र में सात-सात, महरौनी में 10 संवेदनशील व 12 अति संवेदनशील, पूराकलां में 7-7, तालबेहट में 12 संवेदनशील व 13 अति संवेदनशील, मड़ावरा में दस-दस, बानपुर में 6-6, पाली में 17 संवेदनशील व 23 अति संवेदनशील, नाराहट में दस-दस और बार में संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदेय स्थलों की संख्या 14-14 है।

वोटरों को प्रलोभन देने पर होगी कार्रवाई
पुलिस विभाग की ओर से प्रत्याशियों द्वारा खर्च किए जाने वाली राशि पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते बनाए जा रहे हैं। यह उड़नदस्ते प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि का ब्योरा रखेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा वोटरों को शराब, नकदी व अन्य लुभावन सामग्री वितरित किए जाने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें