फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए पांच बूथों पर हुई वोटिंग

Thu, 05 Dec 2024 01:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
35 प्रतिशत वोट मिलने वाली यूनियनों को ही मिलेगी मान्यता
विज्ञापन

संवाद न्मूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए ललितपुर सेक्शन के अंतर्गत बुधवार को पांच बूथों पर वोटिंग शुरू की गई, जो शुक्रवार तक चलेगी। इसके बाद 35 प्रतिशत वोट मिलने वाली यूनियनों को ही मान्यता मिलेगी।
रेलवे कर्मचारियों की पांच यूनियन ललितपुर सेक्शन में सक्रिय हैं, जो मान्यता की लड़ाई लड़ रही हैं। इसके अंतर्गत ललितपुर सेक्शन में ललितपुर, धौर्रा और तालबेहट में बुधवार को सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू की गई। यह चुनाव तीन दिनों में कराए जा रहे हैं। इसमें यूनियन के कर्मचारियों को वोट देने का मौका दिया गया है, ताकि सेक्शन से बाहर ड़्यूटी करने वालों को भी मौका मिल सके। अभी तक पांच मान्यता प्राप्त यूनियन हैं, जिनके कर्मचारी अपनी अपनी यूनियन की मान्यता के लिए वोट डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें ललितपुर, धौर्रा और टीकमगढ़ की पेटियां ललितपुर में ही जमा होंगी। 35 प्रतिशत वोट मिलने वाली यूनियन को मान्यता मिल जाएगी। यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा जहां रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह बैनर पोस्टर और पंफलेट लगाए गए। वहीं, रेलवे लाइनों के दूसरी ओर ऑफीसर गेस्ट हाउस में मतदान केंद्र बनाया गया, जहां कर्मचारियों ने नियमानुसार वोट डाले। इसके लिए पदाधिकारियों ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। मतदान केंद्र से कुछ दूर नए प्लेटफार्म पर टेंट लगाकर मतदाताओं को मतदान पर्चियां उपलब्ध कराईं और उनके पक्ष में वोट देने की अपील करते नजर आए। रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए ललितपुर में 513, धौर्रा में 314, तालबेहट में 334, टीकमढ़ में 117 और छतरपुर में 79 कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी प्रकार धौर्रा रेलवे स्टेशन पर भी बुधवार को सुबह रेलवे यूनियनों की मान्यता के चुनाव में वोटिंग शुरू की गई, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर अपनी यूनियन के पक्ष में वोट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें