फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्र-छात्राओं को दिलाई गई मतदाता शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर राकेश नारायण द्विवेदी ने छात्र/छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। छात्र-छात्राओं को अपने परिवार के सभी लोगों के साथ मतदान करना चाहिए। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि मतदाता शिक्षा का प्रचार-प्रसार तेजी से किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलराम द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्वों की जानकारी दी जाती है, यह लोकतंत्र का पर्व है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव निरंजन, डॉ. वर्षा साहू, विवेक पाराशर, ध्रुव किलेदार, फहीम बख्श, राजीव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदान लोकतंत्र की नींव
ललितपुर। पनारी स्थित पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय में डायरेक्टर डॉ. सौरभ यादव ने छात्र-छात्राओं व प्रवक्ताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है। मतदान करके आप बदलाव ला सकते हैं। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने कहा कि मतदान राजनेताओं को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह बनाता है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्रवक्ता रचना अहिरवार, उप प्राचार्य डॉ. रामलाल रैकवार, सहायक प्रवक्ता भजनलाल साहू, उत्कर्ष जैन,अजब सिंह, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


-
बिना प्रलोभन के निडर होकर मतदान करें: प्राचार्य
ललितपुर। ककरुआ स्थित केपीएस डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे ऑनलाइन फॉर्म 6 भरकर मतदाता बनें। जाति, धर्म के आधार पर मतदान न करें। बिना किसी प्रलोभन के निडर होकर वोट दें। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने प्रवक्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। डायरेक्टर डॉ. लतिका सुडे़ले ने कहा कि मतदान हम सभी का संवैधानिक अधिकार है। संचालन प्रवक्ता दीपक जैन एवं आभार भागचंद्र कुशवाहा ने व्यक्त किया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रभांशु नगाइच, प्रवक्ता छाया तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव, अनीता साहू, प्रवक्ता नेहा श्रीवास्तव, प्रवक्ता निधि जैन आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें